Home / अन्य / विशेष / आसमान में दिखेगा दुर्लभ माइक्रो ब्लू मून, चूके तो फिर वर्ष 2053 में ही देखने को मिलेगा..

आसमान में दिखेगा दुर्लभ माइक्रो ब्लू मून, चूके तो फिर वर्ष 2053 में ही देखने को मिलेगा..

 देश में 31 मई को एक दुर्लभ खगोलीय घटना माइक्रो ब्लू मून दिखाई देगी। रविवार की पूर्णिमा कई मायनों में बेहद खास होगी। इस दिन चंद्रमा एक साथ ब्लू मून और माइक्रो मून दोनों रूपों में दिखाई देगा, जिसे वैज्ञानिक रूप से माइक्रो ब्लू मून कहा जा रहा है। यह दशक की सबसे दुर्लभ चंद्र घटनाओं में से एक मानी जा रही है।

दरअसल, जब किसी एक कैलेंडर माह में दो पूर्णिमा आती है, तो दूसरी पूर्णिमा को ब्लू मून कहा जाता है। मई 2026 में पहली पूर्णिमा एक मई को हुई थी, जबकि दूसरी पूर्णिमा 31 मई को होगी। इसी कारण यह ब्लू मून कहलाएगा। ब्लू मून एक खगोलीय घटना है, जो आमतौर पर हर 2 से 3 साल में केवल एक बार दिखाई देती है। इसी दिन चंद्रमा अपनी दीर्घवृत्ताकार कक्षा में पृथ्वी से सबसे अधिक दूरी पर होगा, जिसके कारण वह सामान्य पूर्णिमा की तुलना में थोड़ा छोटा और कम चमकीला दिखाई देगा। इस स्थिति को माइक्रोमून कहा जाता है। गुजरात साइंस सिटी के सलाहकार व सदस्य सचिव डॉ. नरोत्तम साहू के मुताबिक इसे 31 मई की शाम चंद्रोदय से लेकर अगली सुबह चंद्रास्त तक देखा जा सकेगा। इस तरह का दुर्लभ संयोजन अगली बार लगभग 27 वर्ष यानी 2053 में देखने को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *