Home / कोरबा / प्रॉपर्टी टैक्स में 31 जुलाई तक 6.25 प्रतिशत छूट का लगभग 6 हजार लोगों ने उठाया फायदा

प्रॉपर्टी टैक्स में 31 जुलाई तक 6.25 प्रतिशत छूट का लगभग 6 हजार लोगों ने उठाया फायदा

कोरबा नगर निगम वित्तीय वर्ष का प्रॉपर्टी टैक्स एक साथ जमा करने पर 31 जुलाई तक 6.25 प्रतिशत तक छूट दे रहा है। अभी तक लगभग 6 हजार करदाता इसका लाभ उठा चुके हैं। यह छूट उन्हीं लोगों को दी जा रही है, जिनका पिछले साल का टैक्स बकाया नहीं है।

निगम के 67 वार्ड में अभी 63 हजार मकान और दुकान प्रॉपर्टी टैक्स की दायरे में आते हैं। अभी मकान का सर्वे चल रहा है। इस वजह से संख्या भी बढ़ सकती है। इस बार मार्च के बाद अप्रैल तक बिना पेनल्टी के टैक्स जमा करने की छूट दी गई थी। इसके बाद बकाया राशि होने पर 6.25′ की पेनल्टी लगाई जा रही है। वहीं जिनका बकाया नहीं है और सालभर का एक साथ टैक्स जमा कर रहे हैं, उन्हें इतनी ही छूट दी जा रही है। बड़े बकायेदारों को नोटिस जारी करने के बाद टैक्स भी जमा होने लगा है। हालांकि प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने के लिए मार्च तक का समय होता है। इसके लिए निगम वसूली शिविर लगाने के साथ लोगों को प्रेरित भी करता है। अभी सभी वाडों में टैक्स का डिमांड नोट भी जारी किया जा रहा है।

सर्वे में मकानों की स्थिति भी देखी जा रही है। इस साल टैक्स वसूली का टारगेट 117 करोड़ के करीब रखा गया है। मकान के सर्वे के बाद इसे बढ़ाया जा सकता है। निगम को सार्वजनिक संस्थानों से भी एक साथ टैक्स मिलता है। इस बार पहले से ही टैक्स वसूली का प्रयास किया जा रहा है। हर महीने करीब 2 से 3 करोड़ टैक्स की वसूली का टारगेट रखकर अभियान भी चलाया जा रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *