Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / कोरबा का बढ़ा मान: छत्तीसगढ़ सिंधी अकादमी ने श्रीमति मीत रोहरा व श्रीमति जयश्री जसरानी को ‘सिंधी नारी शक्ति सम्मान’ से किया सम्मानित

कोरबा का बढ़ा मान: छत्तीसगढ़ सिंधी अकादमी ने श्रीमति मीत रोहरा व श्रीमति जयश्री जसरानी को ‘सिंधी नारी शक्ति सम्मान’ से किया सम्मानित

कोरबा। छत्तीसगढ़ सिंधी अकादमी के तत्वावधान में रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में 22 जून 2026 को सिंधी लोक संगीत एवं सिंधी नारी शक्ति सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। यह ऐतिहासिक कार्यक्रम पूज्य शदाणी दरबार की पांचवीं पातशाही माता हासीदेवी जी के 200वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया।कार्यक्रम पूज्य शदाणी दरबार रायपुर के पीठाधीश संत डॉ. युधिष्ठिर लाल एवं चकरभाटा सिंधु अमरधाम आश्रम के पीठाधीश संत सांई लालदास जी के पावन सानिध्य में संपन्न हुआ।

समारोह में समाज, शिक्षा, संस्कृति और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली सिंधी समाज की 200 महिलाओं को सम्मानित किया गया।कोरबा की श्रीमति मीत रोहरा को समाज सेवा, सिंधु महिला मंडल की पूर्व अध्यक्ष के रूप में योगदान, गुरमुखी शिक्षिका, NCPSL की सिंधी शिक्षिका तथा एम.ए. सिंधी प्रथम सेमेस्टर में प्रथम स्थान प्राप्त करने जैसी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। वहीं श्रीमति जयश्री जसरानी को समाज सेवा, सिंधु महिला मंडल की पूर्व अध्यक्ष, योग शिक्षिका, NCPSL की सिंधी शिक्षिका तथा एम.ए. सिंधी प्रथम सेमेस्टर में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। दोनों महिलाओं को यह सम्मान छत्तीसगढ़ सिंधी अकादमी की अध्यक्ष श्रीमति सुषमा जेठानी द्वारा प्रदान किया गया। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर पूज्य सिंधी पंचायत कोरबा ने श्रीमति मीत रोहरा एवं श्रीमति जयश्री जसरानी को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समाज ने इसे कोरबा के लिए गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि दोनों महिलाओं की उपलब्धियां नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *