Welcome to Media session   Click to listen highlighted text! Welcome to Media session

व्याख्याता विमला भास्कर की राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों पहाड़ी कोरवा जनजाति के छात्रों पर लिखित पुस्तक का महामहिम राज्यपाल ने किया विमोचन

कोरबा 07 जुलाई। उर्जानगरी कोरबा के हाईस्कूल पताड़ी में कार्यरत आंग्ल विषय की व्याख्याता श्रीमती विमला भास्कर के एक खास उपलब्धि अर्जित की है। विमला भास्कर द्वारा “पहाड़ी कोरवा विद्यार्थी शिक्षा एवं शासकीय योजनाएं(राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 )के संदर्भ में लिखित पुस्तक का राजभवन रायपुर में महामहिम राज्यपाल माननीय रामेन डेका के कर कमलों से विमोचन किया गया। जिसमें श्री टंकेश्वर लहरे विशेष सुरक्षा अधिकारी मंत्रालय रायपुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि व्याख्याता विमला भास्कर प्रारंभ से ही शिक्षा के प्रति जागरूक रही हैं और उनका मानना है कि शिक्षा के द्वारा ही समाज का विकास और व्यक्ति का कल्याण संभव है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं सही रूप में क्रियान्वित होती है तो विकास को अधिक गति मिलता है। कोरवा जनजाति विषय पर एम. एड.जैसे उच्च डिग्री के लिए विमला शोध ग्रंथ भी प्रस्तुत कर चुकी हैं। विमला अंग्रेजी विषय के अतिरिक्त राजनीति विज्ञान विषय में प्रथम श्रेणी से उपाधि प्राप्त हैं। सन 2019 में विमला ने अंग्रेजी साहित्य में सहायक प्राध्यापक भर्ती हेतु योग्यता परीक्षा सेट भी उत्तीर्ण किया। विमला एक अच्छी लेखिका के साथ ही साथ शोध अध्येता भी हैं। अब तक विमला भास्कर को अनेकों सम्मान,अवॉर्ड व प्रशस्ति पत्र प्राप्त हो चुका है। ज्ञातव्य हो कि इस महत्वपूर्ण और शोध परक पुस्तक की भूमिका राजनीति विज्ञान के निष्णात विद्वान प्राध्यापक प्रोफेसर प्यारेलाल आदिले प्राचार्य जे.बी.डी.कला एवं विज्ञान महाविद्यालय कटघोरा के द्वारा लिखा गया है।

डॉ.अंबेडकर एजुकेशन पे बैक टू सोसाइटी द्वारा आयोजित प्रतिभावान विद्यार्थी का सम्मान समारोह एवं कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम जांजगीर के सभागार में इस पुस्तक की इस पुस्तक की प्रतियाँ कार्यक्रम के अध्यक्ष एस.पी. वैद्य अपर कलेक्टर बैकुंठपुर,मुख्य अतिथि दिलीप वासनिकर सेवानिवृत्ति प्।ै,विशिष्ट अतिथि गोकुल रावटे मुख्य कार्यपालन अधिकारी जांजगीर चांपा, सत्येंद्र बंजारे डिप्टी कलेक्टर, एसडीएम चांपा पवन कोसमा, सिविल सर्जन डॉ.ब्रिजमोहन जागृति,डॉ.धनेश्वरी जागृति,उप जिलाधीश शशि कुमार चौधरी, सारंग हुमने समाज सेवी बिलासपुर,कार्यक्रम के प्रमुख वक्ता एवं मार्गदर्शक डॉ.प्यारेलाल आदिले, अविनाश चौधरी तहसीलदार, एस.एल.आग्रे पशु चिकित्सा अधिकारी,श्री रमन नेताम अधीक्षण यंत्री, वेंकटेश मार्बल नायब तहसीलदार, बी.आर.रत्नाकर प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केरा,डॉ.कुंज किशोर, डा.मनोज कुमार प्रधान, डा फिरत राम सारथी को भेंट की गई।

इस अप्रतिम उपलब्धि के लिए विमला को उनके पति जी.एल.भास्कर पोस्ट मास्टर कोरबा, जिला पंचायत सीईओ कोरबा दिनेश कुमार नाग, टीआर महिलांगे जिला पंचायत कोरबा, सहायक आयुक्त अदिवासी विकास श्रीकांत कसेर , सेवानिवृत्त सहायक आयुक्त एन के एस दीक्षित, डॉ.राकेश श्रीवास्तव प्राचार्य सरगबुंदिया, राकेश टंडन जी ,संजय पाटले जी,महेंद्र रात्रे,चुन्नी महिलागे,राजेश्वरी आदिले, अंजलि डहरिया,राजकुमारी डहरिया,घनश्याम भास्कर व्याख्याता,टी.एल. मिर्जा एवं प्राचार्य पी पार्कर हाई स्कूल पाताढी आदि ने शुभकामनाएं ,बधाई संदेश प्रेषित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!