Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / कोरबा में आज बजेगा देशभक्ति का बिगुल! 3 बजे निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों युवाओं-छात्रों के साथ गूंजेगा ‘वंदेमातरम्’

कोरबा में आज बजेगा देशभक्ति का बिगुल! 3 बजे निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों युवाओं-छात्रों के साथ गूंजेगा ‘वंदेमातरम्’

कोरबा, 13 अगस्त 2026। वंदेमातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कोरबा जिले में आज, 13 अगस्त को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। जिला प्रशासन कोरबा एवं नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा आयोजित इस यात्रा में छात्र-छात्राओं, युवाओं, शासकीय-अशासकीय शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों, अधिकारी-कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में नागरिक शामिल होंगे।

तिरंगा यात्रा दोपहर 3 बजे सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड से शुरू होकर ओपन थिएटर, घंटाघर कोरबा तक जाएगी। यात्रा के दौरान छात्र-छात्राएं और युवा वंदेमातरम् थीम के माध्यम से देशभक्ति का संदेश देंगे।तिरंगा यात्रा के नोडल अधिकारी श्री सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत जी के मार्गदर्शन में जिले के सभी विकासखंडों और शैक्षणिक संस्थानों में 9 अगस्त से 17 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के तहत विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।इन कार्यक्रमों में तिरंगा यात्रा, तिरंगा रैली, तिरंगा दौड़ एवं मैराथन, तिरंगा कंसर्ट, तिरंगा कैनवास, तिरंगा रंगोली, तिरंगा प्रतिज्ञा, तिरंगा सेल्फी, तिरंगा सम्मान, तिरंगा मेला, हर घर तिरंगा और वंदेमातरम् पर आधारित विशेष प्रदर्शनी जैसे आयोजन शामिल हैं।आज होने वाली भव्य तिरंगा यात्रा को लेकर शहर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिलेगा। आयोजन में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, देशप्रेम और तिरंगे के प्रति सम्मान का संदेश देने का प्रयास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *