Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / कोरबा में युवक से मारपीट कर मोबाइल-चांदी की चेन लूट, दो आरोपी गिरफ्तार; तीसरा फरार

कोरबा में युवक से मारपीट कर मोबाइल-चांदी की चेन लूट, दो आरोपी गिरफ्तार; तीसरा फरार

कोरबा। सीएसईबी चौकी क्षेत्र के पंपहाउस इलाके में युवक से मारपीट कर मोबाइल और चांदी की चेन लूटने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कॉल डिटेल और साइबर जांच के जरिए आरोपियों तक पहुंच बनाई। वारदात में शामिल तीसरा आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।घटना 4 अक्टूबर 2025 की रात करीब 9:45 बजे पंपहाउस पानी टंकी मैदान के पास हुई थी। पंपहाउस कॉलोनी निवासी अधिवेश बग्गा (23) पार्सल लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान तीन युवकों ने उन्हें रास्ते में रोककर मारपीट की और उनका वीवो मोबाइल फोन तथा करीब 22 हजार रुपये कीमत की चांदी की चेन छीनकर फरार हो गए।पीड़ित की शिकायत पर सीएसईबी चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने पीड़ित के मोबाइल नंबर और लूटे गए मोबाइल के IMEI नंबर की कॉल डिटेल साइबर सेल से निकलवाई। कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस को एक आरोपी की पहचान राम रतन खैरवार के रूप में हुई।इसके बाद मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर राम रतन खैरवार (21) और राजकली (19) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने युवक के साथ मारपीट कर मोबाइल और चांदी की चेन लूटने की वारदात में शामिल होना स्वीकार किया।लूटा मोबाइल बेच दिया, नकदी और स्कूटी जब्तपुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वारदात में उनका तीसरा साथी प्रेम साहू भी शामिल था। लूट के बाद मोबाइल को कहीं और बेच दिया गया। पुलिस ने राम रतन के कब्जे से 200 रुपये और राजकली के पास से 100 रुपये नकद बरामद किए हैं।वारदात में इस्तेमाल जुपिटर स्कूटी क्रमांक CG12BQ7102 भी पुलिस ने जब्त की है। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने संबंधित धाराओं में बीएनएस की धारा 309(6) भी जोड़ी है।पुलिस अब फरार आरोपी प्रेम साहू की तलाश कर रही है और लूटे गए मोबाइल समेत अन्य सामान के संबंध में भी जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *