Welcome to Media session   Click to listen highlighted text! Welcome to Media session

शारदा टेलीकॉम संचालक चेतन चौधरी गिरफ्तार, नाबालिग से कथित छेड़छाड़ के मामले में POCSO एक्ट के तहत कार्रवाई

कोरबा। कोतवाली थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग से कथित छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने शारदा टेलीकॉम के संचालक चेतन चौधरी को गिरफ्तार किया है। नाबालिग की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ POCSO एक्ट और BNS की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया था।

पुलिस के मुताबिक, शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू की गई और आरोपी की तलाश की जा रही थी। FIR दर्ज होने के बाद से आरोपी के फरार होने की बात सामने आई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

कोरबा CSP प्रतीक चतुर्वेदी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि नाबालिग की शिकायत के आधार पर अपराध दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों, उपलब्ध साक्ष्यों और संबंधित लोगों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।मामला POCSO एक्ट से जुड़ा होने के कारण नाबालिग की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी गई है। उसकी पहचान उजागर करने वाली किसी भी जानकारी को सार्वजनिक नहीं किया गया है।

पुलिस जांच के बाद ही मामले के आरोपों की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!