Welcome to Media session   Click to listen highlighted text! Welcome to Media session

कोरबा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और बाइक में जोरदार भिड़ंत, पिता-पुत्र की मौत, एक गंभीर

कोरबा। कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खोडरी मोड़ के पास सड़क हादसे में ग्राम सरइसिंगार निवासी पिता-पुत्र  की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार फूल सिंह पिता दौलत सिंह, नरसिंह पिता फूल सिंह और यशवंत सिंह पिता स्वर्गीय कमल सिंह एक मोटरसाइकिल क्रमांक CG 12 BJ 5644 पर सवार हो कर ग्राम सराइसिंगार से गेवरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दोपहर करीब 3 बजे खोडरी मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो क्रमांक CG 12 BU 2420 और मोटरसाइकिल में जोरदार भिड़ंत हो गई।

दुर्घटना में फूल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल नरसिंह सिंह ने भी दम तोड़ दिया। यशवंत सिंह गंभीर रूप से घायल है, जिसे डायल-112 की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। कुसमुंडा पुलिस ने शवों को मर्ग पंचनामा बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हादसे में पिता-पुत्र की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया है व रो-रो कर बुरा हाल है। ग्राम सराइसिंगार में शोक का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!