Welcome to Media session   Click to listen highlighted text! Welcome to Media session

प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना अंतर्गत संकेतकों की संतृप्तता हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

कोरबा 27 अगस्त 2026/ प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना अंतर्गत जिले में निर्धारित संकेतकों की शत-प्रतिशत संतृप्तता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कृषि विज्ञान केंद्र , कटघोरा, कोरबा में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के कोरबा, कटघोरा एवं करतला विकासखंड से लगभग 55 कृषि विस्तार अधिकारी एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों ने प्रशिक्षण में भाग लिया ।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में योजना के अंतर्गत निर्धारित विभिन्न संकेतकों, उनकी प्रगति की समीक्षा, लक्षित हितग्राहियों तक योजनाओं का प्रभावी लाभ पहुंचाने तथा विभागों के मध्य समन्वय स्थापित करने के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान संकेतकों की वर्तमान स्थिति का विश्लेषण करते हुए शेष लक्ष्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के लिए आवश्यक कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई। प्रशिक्षण के दौरान योजना से संबंधित गतिविधियों, संकेतकों की प्रगति, आंकड़ों की शुद्धता, फील्ड स्तर पर सत्यापन तथा प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग के संबंध में प्रतिभागियों को आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने योजना के लक्ष्यों को प्रभावी ढंग से प्राप्त करने तथा जिले में निर्धारित संकेतकों की शत-प्रतिशत संतृप्तता सुनिश्चित करने के लिए समन्वित प्रयास करने पर जोर दिया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा योजना के क्रियान्वयन से संबंधित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया तथा आवश्यक सुझाव साझा किए गए। प्रशिक्षण के अंत में प्रतिभागियों की शंकाओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। प्रधानमंत्री धन-धान्य योजना के उद्देश्यों के अनुरूप जिले में कृषि एवं संबंधित क्षेत्रों के विकास को गति देने तथा योजना  का अधिकतम लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाने की बात कही गई। 

कार्यक्रम में उप संचालक कृषि डी.पी.एस. कंवर, बीज प्रमाणीकरण अधिकारी लखनपुर, कटघोरा से सुश्री मंजुला वर्मा, एवं  गणेश मिश्रा, बीज प्रक्रिया प्रभारी लखनपुर, कटघोरा से  सी.पी. मिश्रा तथा कृषि विज्ञान केंद्र कोरबा से दीपक तंवर,एम.एस. उर्रे, अर्चना कुर्रे, डॉ.अंजय सिंह एवं सुश्री अनामिका निराला सहित के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

mo

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!