Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / कोरबा में बड़ा हादसा: कोयला निकालते समय मजदूर हाई वोल्टेज तार की चपेट में, 70% झुलसा—हालत नाजुक

कोरबा में बड़ा हादसा: कोयला निकालते समय मजदूर हाई वोल्टेज तार की चपेट में, 70% झुलसा—हालत नाजुक

कोरबा। जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पताढी के पास एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां प्लांट जाने वाली रेल लाइन पर खड़ी मालगाड़ी से कोयला निकालना एक मजदूर को भारी पड़ गया। हाई वोल्टेज बिजली तार की चपेट में आने से मजदूर बुरी तरह झुलस गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।मिली जानकारी के अनुसार, मजदूर मालगाड़ी पर चढ़कर कोयला निकाल रहा था।

इसी दौरान वह ऊपर से गुजर रहे हाई वोल्टेज तार के संपर्क में आ गया। तेज करंट लगते ही वह गंभीर रूप से झुलस गया। बताया जा रहा है कि मजदूर करीब 70 प्रतिशत तक जल गया है।घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है और लगातार निगरानी में रखा गया है।सूचना मिलते ही उरगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जांच में मामला लापरवाही का माना जा रहा है।सूत्रों के अनुसार, प्लांट में काम करने आए बाहरी मजदूर खाना बनाने के लिए मालगाड़ी से कोयला निकाल रहे थे। क्षेत्र में गैस सिलेंडर की कमी के चलते मजदूर इस तरह का जानलेवा जोखिम उठाने को मजबूर हैं।इस घटना ने एक बार फिर औद्योगिक क्षेत्रों में मजदूरों की सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं की कमी को उजागर कर दिया है। प्रशासन के सामने अब बड़ा सवाल है कि आखिर कब तक ऐसी लापरवाही मजदूरों की जान पर भारी पड़ती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *