छत्तीसगढ़: एनकाउंटर में एक नक्सली ढेर, दोनों तरफ से चल रही फायरिंग, ऑपरेशन जारी, डेडलाइन में अब सिर्फ 2 दिन ही बचे

सुकमा।  जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच में मुठभेड़ चल रही है। एक नक्सली के मारे जाने की खबर है। फिलहाल जवानों का ऑपरेशन जारी है। पुलिस अधिकारियों की माने तो ऑपरेशन खत्म होने के बाद ही मौके की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। डेडलाइन में अब सिर्फ 2 दिन ही बचे हैं। मामला पोलमपल्ली थाना क्षेत्र का है।

इससे पहले 25 मार्च को बस्तर में नक्सली लीडर पापाराव समेत 18 नक्सलियों ने ऑफिशियली सरेंडर किया था। पापाराव बस्तर का आखिरी बड़ा कमांडर था। इसके सरेंडर के बाद कोई बड़ा नक्सली लीडर अब संगठन में नहीं बचा है।

सरेंडर नक्सलियों में 10 पुरुष और 8 महिलाएं शामिल थी। नक्सलियों ने 12 लाख कैश समेत 8 AK-47, 1 SLR, 1 INSAS और अन्य हथियार पुलिस को सौंपा था। इसी दिन ओडिशा में भी 55 लाख के इनामी सुकरू ने अपने साथियों के साथ हथियार डाला था। बता दें कि, नक्सलियों के खात्मे के लिए 31 मार्च 2026 की डेडलाइन तय की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!