

पाली। Indian National Congress की संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूती देने के उद्देश्य से नुनेरा स्थित सामुदायिक भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें मंडल, बूथ एवं पंचायत स्तर के प्रभारियों की व्यापक भागीदारी देखने को मिली। बैठक का मुख्य एजेंडा पंचायत अध्यक्ष एवं बूथ अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर रणनीति तैयार करना रहा, जिस पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।बैठक में मो. जुनेद खान, गुर बहार टोप्पो, सत्यनारायण पैकरा (ब्लॉक अध्यक्ष, पाली) एवं प्रकाश नारायण ठाकुर सहित अन्य वरिष्ठ प्रभारियों ने संगठन की वर्तमान स्थिति और भविष्य की कार्ययोजना पर अपने विचार रखे।

वक्ताओं ने जमीनी स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने तथा आगामी राजनीतिक चुनौतियों के मद्देनज़र मजबूत ढांचा तैयार करने पर जोर दिया।इस दौरान कादिर हुसैन (नुनेरा), अमरीका प्रसाद पटेल (नुनेरा), नारायण सिंह राजपूत, सुकालू राम पटेल (मंडल अध्यक्ष), सम्मार सिंह कवर, त्रिलोक पटेल, रमेश कुमार अहीर, शंकर सिंह मरावी, सरदेशी राम देवांगन, पंचराम, शिवदास मानिकपुरी एवं रामप्रसाद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक के अंत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पंचायत एवं बूथ अध्यक्षों की नियुक्ति प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण किया जाएगा, ताकि संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी एवं मजबूत बनाया जा सके।
पाली से ज्ञान शंकर तिवारी की रिपोर्ट।
