छत्तीसगढ़ में लगातार तीसरे दिन बारिश, खारुन नदी उफान पर; महादेव घाट पुल के ऊपर बह रहा पानी, 55 लोगों का रेस्क्यू

छत्तीसगढ़ में लगातार तीसरे दिन बारिश, खारुन नदी उफान पर; महादेव घाट पुल के ऊपर बह रहा पानी, 55 लोगों का रेस्क्यूरायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार तीसरे दिन बारिश का दौर जारी है। प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। रायपुर के महादेव घाट में खारुन नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है और नदी का पानी पुल के ऊपर से बहने लगा है। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने बेरिकेडिंग कर पुल पर आवाजाही रोक दी है। बताया जा रहा है कि करीब 10 साल बाद महादेव घाट पुल के ऊपर खारुन नदी का पानी पहुंचा है। पानी का स्तर लगातार बढ़ने के कारण प्रशासन ने इलाके में निगरानी बढ़ा दी है। वहीं, अमलेश्वर-पाटन मार्ग पर भी पानी भरने से रायपुर से संपर्क प्रभावित हुआ है। दुर्ग में बस्तियों में घुसा बाढ़ का पानीदुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र के ग्राम परसदा में शुक्रवार देर रात बाढ़ का पानी बस्तियों में घुस गया। अचानक पानी बढ़ने से कई परिवार घरों में फंस गए। सूचना मिलने के बाद नगर सेना और SDRF दुर्ग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। रातभर चला रेस्क्यू, 50 से 55 लोगों को सुरक्षित निकालाSDRF की टीम ने करीब पांच घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। इस दौरान बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों समेत करीब 50 से 55 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। टीम ने मोटर बोट, लाइफ जैकेट, लाइफ रिंग, रेस्क्यू रस्सी और सर्च लाइट की मदद से लोगों को सुरक्षित स्थान और राहत कैंप तक पहुंचाया। जिला इमरजेंसी कंट्रोल रूम को शुक्रवार रात करीब 11:15 बजे परसदा में बाढ़ का पानी घुसने और तेज बहाव में लोगों के फंसे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद SDRF की टीम रात करीब 12 बजे मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। घने अंधेरे और तेज बहाव के बीच जवानों ने मोटर बोट के जरिए पानी से घिरे घरों तक पहुंचकर लोगों को बाहर निकाला। रेस्क्यू अभियान सुबह करीब 5 बजे तक चला। अधिकारियों के मुताबिक, अभियान के दौरान किसी व्यक्ति की जान नहीं गई और पशुहानि भी नहीं हुई। सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। प्रशासन की अपीललगातार बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है। विशेष रूप से पुलों और तेज बहाव वाले रास्तों पर पानी होने की स्थिति में वहां से गुजरने से बचने को कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!