कोरबा। वरिष्ठ पत्रकार एवं शहर के सजग चिंतक स्वर्गीय जसराज जैन की प्रथम निर्भीक पत्रकारिता और शहर के हितों के लिए सदैव संघर्षरत रहे जसराज जैन को दी श्रद्धांजलि प्रथम पुण्यतिथि , वक्ताओं ने साझा किए संस्मरण
कोरबा। वरिष्ठ पत्रकार एवं शहर के सजग चिंतक स्वर्गीय जसराज जैन की प्रथम पुण्यतिथि पर जैन भवन में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। जैन समाज के सदस्यों, पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों और शहर के गणमान्य नागरिकों ने स्वर्गीय जसराज जैन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व, कृतित्व और शहर के प्रति योगदान को याद किया।
कार्यक्रम की शुरुआत एक घंटे तक नवकार मंत्र के सामूहिक जाप से हुई। इसके बाद आयोजित श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने स्वर्गीय जसराज जैन के साथ बिताए संस्मरण साझा किए। वक्ताओं ने उनकी निर्भीक
पत्रकारिता स्पष्टवादिता और जनहित के मुद्दों के प्रति प्रतिबद्धता को याद किया। जैन समाज के कार्यकारी अध्यक्ष एवं चेंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष योगेश जैन ने कहा कि स्वर्गीय जसराज जैन ने अपने जीवन में जो आदर्श और मार्ग दिखाया, उस पर चलने का वे संकल्प लेते हैं। इंदिरा बिहार विकास समिति के अध्यक्ष प्रकाश जैन ने उनके सहज, आत्मीय और मिलनसार व्यक्तित्व से जुड़ी स्मृतियां साझा कीं। कामरेड श्याम बिहारी बनाफर ने कहा कि जसराज जैन ने सदैव जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया और अपनी लेखनी के माध्यम से शहर की समस्याओं को सामने लाने का काम किया। पूर्व जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष मोहन जैन, वरिष्ठ पत्रकार सनत दास दीवान, वरिष्ठ पत्रकार विश्वनाथ केडिया तथा प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष गेंदलाल शुक्ला ने भी उनके साथ बिताए समय के संस्मरण साझा किए। वरिष्ठ पत्रकार सनत दास दीवान ने कहा कि कामरेड नवरंग लाल और जसराज जैन ऐसी शख्सियतें थीं, जो हमेशा शहर के हितों के लिए खड़ी रहती थीं। शहर की समस्याओं के समाधान के लिए वे अधिकारियों से संवाद कर सामंजस्य के साथ जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास करते थे।
प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष एवं जसराज जैन के अभिन्न मित्र किशोर शर्मा ने भावुक होते हुए कहा कि जसराज भाई से उनका पारिवारिक रिश्ता था। उन्होंने उनके साथ की यात्राओं और अनेक यादगार प्रसंगों को साझा किया। उन्होंने कहा कि जसराज जी का मस्तमौला अंदाज और उनके साथ बिताया हर पल आज भी स्मृतियों में जीवंत है। इस अवसर पर पारस जैन, पूर्व महापौर जागेश लांबा, वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल, रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष एवं मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. बोर्डे, कमला नेहरू महाविद्यालय के प्राचार्य प्रशांत बोपापुरकर सहित अन्य लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में रोहिणी सुल्तानिया, प्रेम गुप्ता, अभिषेक बाजपेयी, भोला सोनी, अंबर रेलवाणी, राज सिंह, विनय जायसवाल, प्रवीण अग्रवाल, अजय अग्रवाल, राजेश, शिवशंकर नवरंग, अशोक नवरंग सहित विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों से जुड़े लोग मौजूद रहे। जैन समाज के महिला एवं पुरुष सदस्यों ने भी बड़ी संख्या में उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के अंत में स्वर्गीय जसराज जैन के पुत्र सुनील जैन ने उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के आशीर्वाद और इच्छाओं के अनुरूप तीनों भाई आगे बढ़ते हुए पिता द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने का प्रयास करेंगे।
पुण्यतिथि पर जैन भवन में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। जैन समाज के सदस्यों, पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों और शहर के गणमान्य नागरिकों ने स्वर्गीय जसराज जैन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व, कृतित्व और शहर के प्रति योगदान को याद किया।
कार्यक्रम की शुरुआत एक घंटे तक नवकार मंत्र के सामूहिक जाप से हुई। इसके बाद आयोजित श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने स्वर्गीय जसराज जैन के साथ बिताए संस्मरण साझा किए। वक्ताओं ने उनकी निर्भीक
पत्रकारिता, स्पष्टवादिता और जनहित के मुद्दों के प्रति प्रतिबद्धता को याद किया। जैन समाज के कार्यकारी अध्यक्ष एवं चेंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष योगेश जैन ने कहा कि स्वर्गीय जसराज जैन ने अपने जीवन में जो आदर्श और मार्ग दिखाया, उस पर चलने का वे संकल्प लेते हैं। इंदिरा बिहार विकास समिति के अध्यक्ष प्रकाश जैन ने उनके सहज, आत्मीय और मिलनसार व्यक्तित्व से जुड़ी स्मृतियां साझा कीं। कामरेड श्याम बिहारी बनाफर ने कहा कि जसराज जैन ने सदैव जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया और अपनी लेखनी के माध्यम से शहर की समस्याओं को सामने लाने का काम किया। पूर्व जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष मोहन जैन, वरिष्ठ पत्रकार सनत दास दीवान, वरिष्ठ पत्रकार विश्वनाथ केडिया तथा प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष गेंदलाल शुक्ला ने भी उनके साथ बिताए समय के संस्मरण साझा किए। वरिष्ठ पत्रकार सनत दास दीवान ने कहा कि कामरेड नवरंग लाल और जसराज जैन ऐसी शख्सियतें थीं, जो हमेशा शहर के हितों के लिए खड़ी रहती थीं। शहर की समस्याओं के समाधान के लिए वे अधिकारियों से संवाद कर सामंजस्य के साथ जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास करते थे।