
हरिराम चौरसिया लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहे। अपने अनुभव, निष्पक्ष कार्यशैली और सरल-सहज व्यवहार के चलते उन्होंने पत्रकारिता जगत में एक अलग पहचान बनाई थी। उन्होंने अपने पत्रकारिता जीवन में ईमानदारी, निष्पक्षता और नैतिक मूल्यों को हमेशा महत्व दिया।
उनके निधन से कोरबा की पत्रकारिता को बड़ी क्षति पहुंची है। वे केवल एक अनुभवी पत्रकार ही नहीं, बल्कि अपने सहकर्मियों के लिए आत्मीय साथी और मार्गदर्शक भी थे। नई पीढ़ी के पत्रकारों के लिए उनका अनुभव और कार्यशैली हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहेगी।
कोरबा प्रेस क्लब ने उनके आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। क्लब की ओर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की गई है।
एक अनुभवी कलमकार का यूं चले जाना पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। हरिराम चौरसिया जी अपनी पत्रकारिता, सरल स्वभाव और आत्मीय व्यवहार के जरिए हमेशा स्मृतियों में जीवित रहेंगे।





