Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / “पत्नी से विवाद के बाद खौफनाक कदम! पेड़ पर लटका मिला युवक, इलाके में हड़कंप”

“पत्नी से विवाद के बाद खौफनाक कदम! पेड़ पर लटका मिला युवक, इलाके में हड़कंप”

कोरबा। जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत गेवरा बस्ती बरपाली गांव में सोमवार की सुबह एक व्यक्ति का शव पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला। इस घटना के बाद हड़कप मच गया और लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई मौके पर पहुंच आगे की जांच कार्यवाही शुरू की गई।

कुसमुंडा पुलिस ने मृतक का शव फंदे से उतार कर मर्ग पंचनामा कार्यवाही की ।मृतक की पहचान नरेश चौहान उम्र लगभग ३० वर्ष निवासी रामपुर करतला थाना क्षेत्र के रूप में की गई। मृतक बरपाली में मनीराम खरे के मकान में किराए पर रहता था और यहां रोजी मजदूरी का काम करता था। बताया जा रहा है कि मृतक नरेश चौहान की पत्नी और बच्चे भी साथ रहते थे ।रोज की तरह रविवार को नरेश चौहान काम करने निकला हुआ था। लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद जब घर नहीं पहुंचा तब उसकी पत्नी ने काफी खोजबीन किया लेकिन पता नहीं चला।सोमवार की सुबह उसकी लाश मिली बताया जा रहा है कि पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर घर पर विवाद हुआ था इसके बाद मृतक नरेश काम करने के नाम से घर से निकल गया और फिर वापस नहीं लौटा। कुसमुंडा थाना पुलिस ने बताया कि मृतक के पत्नी का बयान दर्ज किया गया उसके आधार पर आगे की कार्यवाही की जा रही है ।शव का पोस्टमार्टम करा शव को और परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *