Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / कोरबा में बड़ा हादसा: CSEB का ऐश डैम टूटा, इलाके में हड़कंप

कोरबा में बड़ा हादसा: CSEB का ऐश डैम टूटा, इलाके में हड़कंप

कोरबाजिले में एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहां Chhattisgarh State Electricity Board (CSEB) के गोढ़ी स्थित ऐश डैम का एक हिस्सा अचानक टूट गया। घटना के बाद आसपास के क्षेत्रों में हड़कंप मच गया और बड़ी मात्रा में राखड़ मिश्रित पानी फैल गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार डैम की खराब स्थिति को लेकर लंबे समय से शिकायतें की जा रही थीं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने समय रहते मरम्मत और सुरक्षा उपायों पर ध्यान नहीं दिया। इसके चलते यह हादसा हुआ।

घटना के बाद ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। लोगों का आरोप है कि डैम की सुरक्षा और गुणवत्ता को लगातार नजरअंदाज किया गया। अब पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार अधिकारियों व ठेकेदारों पर कार्रवाई की मांग उठ रही है।

फिलहाल विद्युत कंपनी की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार है, वहीं प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *