Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / कुसमुंडा खदान में बड़ा हादसा, 60 टन वजनी डंपर पलटा,ऑपरेटर घायल

कुसमुंडा खदान में बड़ा हादसा, 60 टन वजनी डंपर पलटा,ऑपरेटर घायल

कोरबाजिले की कुसमुंडा खदान में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जब 60 टन वजनी डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में डंपर ऑपरेटर राघवेंद्र घायल हो गया, जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद खदान क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार ऑपरेटर राघवेंद्र कोयला फेस में डंपिंग कार्य के लिए गया हुआ था। इसी दौरान डंपर अचानक कोयला फेस से फिसलकर नीचे जा गिरा और अनियंत्रित होकर पलट गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा काफी भयावह था, हालांकि राहत की बात यह रही कि पलटने के बाद डंपर पुनः सीधा हो गया, जिससे ऑपरेटर की जान बच गई। घटना में वाहन को भी नुकसान पहुंचा है।

हादसे के बाद खदान प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। श्रमिकों का आरोप है कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी और लापरवाही के कारण इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। खदान क्षेत्र में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी नहीं होने से कर्मचारियों की जान जोखिम में बनी रहती है।

घटना के बाद कर्मचारियों में नाराजगी देखी गई। श्रमिकों ने खदान प्रबंधन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और हादसे की निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं प्रबंधन की ओर से मामले की जांच किए जाने की बात कही जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *