Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / बीजापुर प्रेस क्लब चुनाव में बड़ा ट्विस्ट ! 20 सदस्य चुनाव प्रक्रिया से बाहर, अध्यक्ष पद पर 3 नामों से बढ़ा रोमांच

बीजापुर प्रेस क्लब चुनाव में बड़ा ट्विस्ट ! 20 सदस्य चुनाव प्रक्रिया से बाहर, अध्यक्ष पद पर 3 नामों से बढ़ा रोमांच

बीजापुर। जिला पत्रकार संघ सह प्रेस क्लब भवन बीजापुर के चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चुनाव प्रभारियों ने आचार संहिता के उल्लंघन और संगठन विरोधी गतिविधियों के आधार पर 20 सदस्यों को वर्तमान चुनाव प्रक्रिया से पृथक रखने का निर्णय लिया है।इस फैसले के बाद संगठन में चुनावी गतिविधियां और तेज हो गई हैं। चुनाव प्रभारियों का कहना है कि चुनाव प्रक्रिया को व्यवस्थित, अनुशासित और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए आचार संहिता का पालन जरूरी है।चुनाव के लिए जारी सदस्य सूची में 46 सदस्यों को चुनाव प्रक्रिया में शामिल होने की पात्रता दी गई है। वहीं 20 सदस्यों को चुनाव प्रक्रिया से पृथक किए जाने के बाद अब चुनावी मुकाबले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।अध्यक्ष पद के लिए फिलहाल तीन नाम चर्चा में हैं। इनमें कमलेश पैंकरा, गणेश मिश्रा और ईश्वर सोनी शामिल हैं। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के बाद तस्वीर और साफ होने की उम्मीद है।आज से नामांकन शुरू होने के साथ ही दावेदारों की सक्रियता बढ़ेगी। अब सभी की नजरें नामांकन, प्रत्याशियों की अंतिम सूची और आगे होने वाली चुनावी प्रक्रिया पर टिकी हैं।जिला पत्रकार संघ सह प्रेस क्लब भवन बीजापुर के चुनाव में आने वाले दिनों में मुकाबला और भी रोचक होने के आसार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *