कोरबा में नशे के काले कारोबार का भंडाफोड़: घर से चल रहा था गांजे का गोरखधंधा, पुलिस ने मारा छापा — महिला तस्कर रंगे हाथों गिरफ्तार

कोरबा में अवैध गांजा बिक्री पर कार्रवाई, महिला गिरफ्तारकोरबा। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चैतमा चौकी पुलिस ने गांजा बिक्री के मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.) के निर्देश पर जिले में अपराध नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।इसी क्रम में 13 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना मिलने पर चैतमा चौकी, थाना पाली पुलिस टीम ने बांसटाल क्षेत्र में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक महिला को उसके घर में अवैध रूप से गांजा रखकर बिक्री करते हुए पकड़ा।पुलिस ने आरोपी महताब बी (46 वर्ष), निवासी बांसटाल चौतमा, के कब्जे से कुल 1 किलो 136 ग्राम गांजा तथा 900 रुपये नगद बरामद किए। पूछताछ के बाद आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल कोरबा भेज दिया गया है।कोरबा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने आसपास होने वाली किसी भी अवैध गतिविधि या मादक पदार्थों की बिक्री की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि ऐसे अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!