Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / KORBA : बारात में खून खराबा,3 का सिर फोड़ा,जुर्म दर्ज

KORBA : बारात में खून खराबा,3 का सिर फोड़ा,जुर्म दर्ज

 कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात बारात में हंगामा मच गया। गाड़ी निकालने की बात को लेकर बारात में शामिल लोगों ने तीन लोगों का माथा और सिर फोड़ दिया। लहूलुहान तीनों लोगों का उपचार स्थानीय अस्पताल में कराया गया।
प्रारम्भिक जानकारी के मुताबिक अग्रसेन भवन से बारात निकली थी। इस दौरान जय स्तम्भ चौक के पास नरेंद्र ज्वेलर्स के सामने जाम लग गया था। बारात के बीच से रात करीब 10:30 बजे बाइक निकालने के दौरान हुए विवाद में दो युवक दाऊद अली व दानिश अली को बारातियों ने जमकर पीटा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने हाथ-मुक्कों के साथ-साथ सड़क किनारे पड़े ईंट और पत्थरों का भी इस्तेमाल किया। इस हमले में दोनों भाईयों के सिर पर गहरी चोटें आई हैं, जिसके कारण उन्हें अस्पताल में 8 टांके लगाने पड़े।

​बारातियों ने इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक ट्रक चालक पिंटू गुप्ता (निवासी चिरी, मध्य प्रदेश) के साथ भी मारपीट की। उसका भी माथा फूट गया है। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। सभी घायलों का उपचार स्थानीय अस्पताल में कराया गया है।

​घटना के बाद पीड़ितों ने कटघोरा थाना पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अमित मित्तल, नितेश मित्तल एवं अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *