Home / जांजगीर-चांपा / CG : झाड़ फूंक कराने गई महिला को पहले प्रसाद के रूप में खिलाया नशीला पदार्थ,फिर 3 दिनों तक बनाया हवस का शिकार अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल ,मांगे 2 लाख ,फरार ढोंगी निर्मल बाबा हिमांचल के कांगड़ा जंगल से गिरफ्तार

CG : झाड़ फूंक कराने गई महिला को पहले प्रसाद के रूप में खिलाया नशीला पदार्थ,फिर 3 दिनों तक बनाया हवस का शिकार अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल ,मांगे 2 लाख ,फरार ढोंगी निर्मल बाबा हिमांचल के कांगड़ा जंगल से गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा । जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां खुद को बाबा बताकर लोगों को गुमराह करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है, जहां 11 अप्रैल 2026 को एक 42 वर्षीय महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।पीड़िता ने बताया कि 26 मार्च को आरोपी ने शारीरिक पीड़ा दूर करने का झांसा देकर उसे नशीला पदार्थ दिया और उसके बाद तीन दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म

किया। इस दौरान आरोपी ने महिला के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी बना लिए।
आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म—इंस्टाग्राम और फेसबुक—पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। उसने महिला से 2 लाख रुपये की मांग की और पैसे नहीं देने पर लगातार वीडियो वायरल करने की धमकी देता रहा।
पीड़िता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पामगढ़ पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। आरोपी खुद को कानून से ऊपर समझते हुए अक्सर कहता था कि पुलिस उसे कभी नहीं पकड़ पाएगी।
लेकिन पुलिस की तत्परता ने उसके इस घमंड को तोड़ दिया। 15 अप्रैल को पुलिस टीम रवाना हुई और महज 4 दिनों के भीतर हिमांचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के एक जंगल इलाके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, जहां वह छिपकर रह रहा था।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को पामगढ़ लाया गया और न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस का कहना है कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *