Welcome to Media session   Click to listen highlighted text! Welcome to Media session

दीपका प्रभाग की कमान आयुष साहू को, हिन्दू क्रांति सेना ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

दीपका। हिन्दू क्रांति सेना ने वर्ष 2026-27 के लिए दीपका प्रभाग के अध्यक्ष पद पर श्री आयुष साहू जी की नियुक्ति की है। संगठन की ओर से उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

संगठन द्वारा श्री आयुष साहू को दीपका प्रभाग की जिम्मेदारी सौंपते हुए संगठन को मजबूत करने तथा सनातन धर्म, सेवा और संस्कृति से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने की अपेक्षा जताई गई है।

उनकी नियुक्ति पर हिन्दू क्रांति सेना के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। संगठन से जुड़े लोगों का कहना है कि उनके नेतृत्व में दीपका प्रभाग में संगठनात्मक गतिविधियों को और गति मिलने की उम्मीद है।

साथ ही युवाओं को संगठन से जोड़ने तथा सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों के विस्तार की दिशा में भी कार्य किए जाने की बात कही गई है।

हिन्दू क्रांति सेना, कोरबा (छत्तीसगढ़) की ओर से श्री आयुष साहू जी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!