Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / कोरबा: मंदाकिनी के हाथों तुलसी TVS में NTORQ 150 का भव्य आगाज़, उमड़ा जनसैलाब

कोरबा: मंदाकिनी के हाथों तुलसी TVS में NTORQ 150 का भव्य आगाज़, उमड़ा जनसैलाब

 औद्योगिक नगरी कोरबा के ऑटोमोबाइल सेक्टर में आज उस वक्त उत्साह का सैलाब उमड़ पड़ा, जब शहर के प्रतिष्ठित तुलसी TVS शोरूम में नई NTORQ 150 का ग्रैंड लॉन्च किया गया। इस ऐतिहासिक पल की गवाह बनीं बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री मंदाकिनी, जिन्होंने रिबन काटकर नई गाड़ी को जनता के सामने पेश किया।

बॉलीवुड ग्लैमर के बीच लॉन्च हुई ‘रफ्तार’
‘राम तेरी गंगा मैली’ फिल्म से रातों-रात सुपरस्टार बनीं मंदाकिनी को अपने बीच पाकर कोरबा वासी बेहद उत्साहित नजर आए। शोरूम परिसर में सुबह से ही प्रशंसकों और ऑटोमोबाइल प्रेमियों की भारी भीड़ जुटने लगी थी। अभिनेत्री ने न केवल गाड़ी के फीचर्स की सराहना की, बल्कि वहां मौजूद प्रशंसकों के साथ सेल्फी खिंचवाकर उनका दिन बना दिया।

ग्राहकों के लिए आधुनिक तकनीक की सौगात
इस अवसर पर तुलसी ऑटोमोटिव के डायरेक्टर श्री केदारनाथ अग्रवाल ने मुख्य अतिथि मंदाकिनी का गर्मजोशी से स्वागत और सम्मान किया। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा:
“हमारा लक्ष्य कोरबा के ग्राहकों को हमेशा सबसे आधुनिक और सुरक्षित तकनीक उपलब्ध कराना है। NTORQ 150 इसी दिशा में एक बड़ा कदम है, जो पावर और स्टाइल का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है।”
NTORQ 150 के प्रति दिखा जबरदस्त क्रेज
लॉन्च के तुरंत बाद ग्राहकों में नई NTORQ 150 का अनुभव लेने की होड़ मच गई। युवाओं में इस स्कूटर के स्पोर्टी लुक और एडवांस फीचर्स को लेकर विशेष आकर्षण देखा गया। कार्यक्रम में शहर के कई गणमान्य नागरिक और व्यवसायी भी उपस्थित रहे, जिससे आयोजन की भव्यता और बढ़ गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *