
रायपुर। विधानसभा थाना क्षेत्र के छपोरा गांव में 11वीं कक्षा के छात्रों के बीच गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान एक छात्र पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में छात्र हरीश रात्रे घायल हो गया। पुलिस ने मामले में दो बालिग छात्रों और एक नाबालिग को पकड़ा है।
पुलिस के अनुसार, रविवार को कुछ छात्रों के बीच गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद चल रहा था। इसी दौरान उनके बीच कहासुनी और हाथापाई होने लगी। हरीश रात्रे ने मौके पर पहुंचकर विवाद को शांत कराने का प्रयास किया।आरोप है कि इसी दौरान दिव्यांश बंजारे, तरुण बंजारे और उनके नाबालिग साथी ने हरीश को घेर लिया। इसी दौरान चाकू से हमला किया गया, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद तीनों मौके से चले गए
।मामले की सूचना मिलने के बाद विधानसभा थाना पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश देकर घटना के 24 घंटे के भीतर दिव्यांश बंजारे (18), तरुण बंजारे (18) और एक नाबालिग को पकड़ लिया।
पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। घटना के बाद छात्रों के बीच हुए विवाद और उसके गंभीर रूप लेने को लेकर क्षेत्र में चर्चा है।





