Home / कोरबा / कोरबा: पेड़ पर गिरी आकाशीय बिजली, छह साइबेरियन पक्षियों की मौत

कोरबा: पेड़ पर गिरी आकाशीय बिजली, छह साइबेरियन पक्षियों की मौत

कोरबा जिले के करतला थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर में गुरुवार सुबह आकाशीय बिजली गिरने से हादसा हुआ। गरज-चमक के साथ हुई बारिश के दौरान दशहरा चौक स्थित एक इमली के पेड़ पर बिजली गिरी। इस घटना में 6 साइबेरियन पक्षियों की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में दहशत फैल गई।

पेड़ पर बड़ी संख्या में विदेशी पक्षी बैठे थे। ग्रामीण बताते हैं कि हर साल बरसात से पहले साइबेरियन पक्षियों का समूह कोरबा के कनकी क्षेत्र पहुंचता है। रामपुर के लोग इन पक्षियों को शुभ मानते हैं। उनकी मान्यता है कि इनके आने से गांव में खुशहाली आती है।

इसी कारण गांव वाले इनकी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखते हैं। वन विभाग की टीम को सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंची। टीम ने मृत पक्षियों का पंचनामा बनाकर आगे की कार्रवाई शुरू की। वन विभाग हर साल इन पक्षियों के संरक्षण के लिए अभियान चलाता है। पेड़ों के नीचे जालियां लगाई जाती हैं ताकि गिरने पर पक्षियों को नुकसान न हो।

हादसे के बाद ग्रामीणों ने गांव में लगे तड़ित चालक की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि तड़ित चालक लगे होने के बावजूद बिजली पेड़ पर गिरी। ग्रामीणों ने प्रशासन से सभी तड़ित चालकों का तकनीकी परीक्षण कराने की मांग की है।
उन्होंने खराब उपकरणों को तुरंत बदलने और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त उच्च क्षमता वाले तड़ित चालक लगाने की अपील की। विशेषज्ञों की टीम से पूरे क्षेत्र का निरीक्षण कर भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाने को कहा गया है।

उन्होंने खराब उपकरणों को तुरंत बदलने और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त उच्च क्षमता वाले तड़ित चालक लगाने की अपील की। विशेषज्ञों की टीम से पूरे क्षेत्र का निरीक्षण कर भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाने को कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *