

👉🏻 दिवंगत मजदूरों को श्रद्धांजलि,पिता का पुण्य स्मरण के बाद स्वीकारी बधाईयां
–
कोरबा-पाली-तानाखार। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पाली-तानाखार के विधायक तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम का जन्मदिन 19 अप्रैल को विधानसभ8 क्षेत्र व समाजिकजनों के मध्य सेवा कार्यों के साथ सादगीपूर्ण मनाया गया।
चूंकि,सक्ती जिला के पावर प्लांट में बेहद दुखद हादसा घटित हुआ है। घटना से विधायक श्री मरकाम भी मर्माहत हैं, इसलिए उनके जन्मदिन के अवसर पर कोई खास कार्यक्रमों का आयोजन नहीं किया गया।
निवास पर इष्ट देव की आराधना के पश्चात उन्होंने लोगों की बधाईयां स्वीकार की।


–
पावर प्लांट हादसे में घायल हुए श्रमिकों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना तथा दिवंगत श्रमिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों को दु:ख की घड़ी में सहनशक्ति प्रदान करने की कामना करने विधायक व समर्थक पेनठाना डूमरकछार पहुंचे।
श्रद्धांजलि व प्रार्थना के बाद विधायक व समर्थक ग्राम तिवरता पहुंचे जहां गोंडवाना आंदोलन के प्रमुख व अपने पिता स्व. हीरा सिंह मरकाम के समाधि पर विधिवत पूजा-अर्चना कर नमन करते हुए क्षेत्रवासियों के सुख समृद्धि व आशीर्वाद बनाए रखने की कामना की।
इसके पश्चात सेवा कार्यो की कड़ी में पोड़ी उपरोड़ा व पसान में फल वितरण किया गया।
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यालय व समर्थकों द्वारा आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में विधायक श्री मरकाम ने आभार जताते हुए विधानसभा क्षेत्र में जनसेवा के कार्यों को उच्च प्राथमिकता देने की बात कही।
उन्होंने कहा कि जनता की सेवा करने का अवसर उन्हें प्राप्त हुआ है। अपने पिता स्वर्गीय हीरा सिंह मरकाम के पदचिन्हों पर चलते हुए गोंडवाना आंदोलन को आगे बढ़ाने के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में विकास कार्यों को पूर्ण कर जनता को अधिक से अधिक लाभ दिलाने के लिए सदैव प्रयासरत हैं। गोंडवाना का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी इच्छाशक्ति के साथ उन्हें सहयोग प्रदान कर रहा है।
इस अवसर पर श्री मरकाम को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। जन्मदिवस की शुभकामनाओं के लिए श्री मरकाम ने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और उपस्थित जनमानस का आभार व्यक्त किया।
इसी क्रम में फल वितरण कार्यक्रम ब्लॉक पाली में रखा गया।
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पाली, हेमंत हॉस्पिटल व विनायक हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों को फल वितरण कर उनका हाल जानते हुए शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। पूरे कार्यक्रम के दौरान विधायक प्रतिनिधि कुलदीप सिंह मरकाम, जिलाध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य विद्वान सिंह मरकाम सहित गोंडवाना के पदाधिकारी विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
👉🏻 शिवालय में लिया आशीर्वाद, नगर पंचायत में अभिनंदन


जन्मदिवस के अवसर पर विधायक श्री मरकाम ने पाली स्थित ऐतिहासिक शिव मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना करते हुए भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर नगर पंचायत कार्यालय सभा कक्ष में विधायक के जन्म दिवस पर उनका अभिनंदन किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष अजय जायसवाल सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने शुभकामनाएं दी। श्री मरकाम का इस अवसर पर शॉल-श्रीफल भेंट कर अभिनंदन किया गया। उन्होंने इस सम्मान के प्रति आभार व्यक्त किया।
