Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / अखबार वितरक संघ कोरबा ने स्व. सुरेश चंद्र रोहरा जी को दी श्रद्धांजलि

अखबार वितरक संघ कोरबा ने स्व. सुरेश चंद्र रोहरा जी को दी श्रद्धांजलि

कोरबा। छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ द्वारा 10 अप्रैल की सुबह टीपी नगर केंद्र में स्वर्गीय सुरेश चंद्र रोहरा की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को स्मरण किया।कार्यक्रम की शुरुआत स्व. रोहरा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद उपस्थित सभी सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। सभा में वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वर्गीय सुरेश चंद्र रोहरा न केवल एक समर्पित अखबार वितरक थे, बल्कि वे सदैव वितरकों के हितों के लिए अग्रणी भूमिका निभाते रहे। उनके प्रयासों से संघ को मजबूती मिली और वितरकों की समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ।जिला अध्यक्ष विपेंद्र कुमार साहू ने अपने संबोधन में कहा कि स्व. रोहरा का व्यक्तित्व अत्यंत सरल, मिलनसार एवं संघर्षशील था। उन्होंने अपने जीवनकाल में अखबार वितरकों के अधिकारों और उनके कल्याण के लिए निरंतर कार्य किया। वहीं जिला सचिव जय कुमार नेताम ने उन्हें संघ का मार्गदर्शक बताते हुए कहा कि उनका योगदान सदैव सभी के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।इस दौरान कोषाध्यक्ष लक्ष्मी राठौर सहित अन्य सदस्य—तपेश्वर राठौर, रामाकृष्ण कुमार निर्मलकर, राय सिंह, मुरित कश्यप, बजरंग यादव, ओमकार चंद्र एवं दीपक पात्रे—ने भी अपने विचार व्यक्त किए और स्व. रोहरा के साथ बिताए गए अनुभवों को साझा किया। सभी ने एक स्वर में कहा कि उनका निधन संघ के लिए अपूरणीय क्षति है।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी सदस्यों ने स्व. रोहरा के आदर्शों पर चलने एवं संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया। श्रद्धांजलि सभा का समापन शांति पाठ के साथ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *