Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / 28वें वरसी महोत्सव की तैयारियां शुरू, स्वामी भाई बाजाराम दरबार में हुआ पाठ साहब आरंभ

28वें वरसी महोत्सव की तैयारियां शुरू, स्वामी भाई बाजाराम दरबार में हुआ पाठ साहब आरंभ

कोरबा। जय झूलेलाल एवं सतनाम श्री वाहेगुरु जी के जयकारों के साथ स्वामी भाई बाजाराम दरबार में ब्रम्हलीन संत श्री बाजाराम साहब के 28वें वरसी महोत्सव की तैयारियां श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ शुरू हो गई हैं। आगामी 23 मई 2026, शनिवार को आयोजित होने वाले वरसी महोत्सव के निमित्त बुधवार 13 मई 2026 को सुबह 11 बजे दरबार परिसर में विधिवत पाठ साहब आरंभ किया गया।

इस पावन अवसर पर समाज के सम्माननीय सदस्यों, श्रद्धालुओं एवं पूज्य सिंधी पंचायत कोरबा के पदाधिकारियों ने उपस्थित होकर संत श्री बाजाराम साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की। पूरे दरबार परिसर में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला और श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि एवं समाज की खुशहाली के लिए अरदास की।पूज्य सिंधी पंचायत कोरबा के सदस्यों ने बताया कि 28वें वरसी महोत्सव को लेकर समाज में विशेष उत्साह है और कार्यक्रम को भव्य रूप देने की तैयारियां लगातार जारी हैं। आने वाले दिनों में धार्मिक आयोजन, भजन-कीर्तन एवं सेवा कार्यों का आयोजन भी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *