Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / ज्ञानभारतम पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु समीक्षा बैठक आयोजित

ज्ञानभारतम पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु समीक्षा बैठक आयोजित

कोरबा। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा संचालित महत्वपूर्ण “ज्ञानभारतम“ पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में आज मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कोरबा जिले में अभियान की प्रगति की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि जिले के तीन प्रमुख स्थलों का सफलतापूर्वक सर्वेक्षण पूर्ण कर लिया गया है। इस दौरान कुल 575 पांडुलिपियों को “ज्ञानभारतम“ ऐप पर अपलोड किया जा चुका है, जो जिले के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने आगे जानकारी दी कि अभियान के सुचारु संचालन हेतु जिला स्तरीय समिति एवं अनुभाग स्तरीय समितियों का गठन किया जा चुका है। साथ ही, जिले के सुपरवाइजर्स एवं सर्वेक्षकों का ऑनलाइन प्रशिक्षण का प्रथम चरण सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है, जिससे सर्वेक्षण कार्य में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित हो रही है।
कलेक्टर श्री दुदावत ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों एवं वालंटियर्स को प्रोत्साहित करने हेतु उन्हें मोमेंटो एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा, जिससे अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलेगी।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी ओंकार यादव, डिप्टी कलेक्टर तुलाराम भारद्वाज तथा “ज्ञानभारतम“ मिशन के जिला समन्वयक एवं प्राचार्य सतीश प्रकाश सिंह उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *