प्रथम पुण्यतिथि पर नमन: शब्दों और सत्य की पहचान थे स्व. सुरेशचंद्र रोहरा जी

आज 10 अप्रैल 2026 को वरिष्ठ अधिवक्ता, प्रख्यात लेखक एवं वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय सुरेशचंद्र रोहरा की प्रथम पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया जा रहा है। इस अवसर पर उनके बहुआयामी व्यक्तित्व एवं उल्लेखनीय योगदान को स्मरण किया जा रहा है। स्व. रोहरा विधि क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित नाम रहे, वहीं साहित्य के क्षेत्र में भी उन्होंने अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। उनकी रचनाओं में सामाजिक सरोकार, मानवीय संवेदनाएं और जीवन के गहन अनुभवों का सशक्त प्रतिबिंब देखने को मिलता है, जिसने पाठकों के मन पर गहरी छाप छोड़ी।पत्रकारिता के क्षेत्र में भी उनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा। वे दैनिक समाचार पत्र “लोकसदन” के संपादक रहे, साथ ही मासिक पत्रिका “गांधीस्वर” के संपादक के रूप में उन्होंने वैचारिक पत्रकारिता को मजबूती दी। इसके अलावा मीडिया सेशन के संस्थापक के रूप में उन्होंने निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया।स्व. सुरेशचंद्र रोहरा का जीवन सादगी, ईमानदारी और समाज के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा। उनके विचार, उनकी लेखनी और उनके द्वारा स्थापित आदर्श आज भी समाज को मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं। उनकी पुण्य स्मृति में उन्हें शत-शत नमन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!