Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / मेडिकल अस्पताल के कर्मचारी के साथ मारपीट करने वाले सरपंच को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजे गए जेल

मेडिकल अस्पताल के कर्मचारी के साथ मारपीट करने वाले सरपंच को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजे गए जेल

कोरबा। जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना/चौकी स्तर पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में सजग कोरबा – सतर्क कोरबा अभियान के तहत थाना सिविल लाइन रामपुर पुलिस द्वारा गंभीर अपराध के मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। थाना सिविल लाइन रामपुर में अपराध क्रमांक 279/2026 धारा 296, 115(2), 132, 121(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया, 30 मार्च को जिला मेडिकल अस्पताल कोरबा में पोस्टमार्टम कक्ष में ड्यूटी के दौरान प्रार्थी/पीड़ित के साथ आरोपी द्वारा शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए गाली-गलौज एवं मारपीट की गई। आरोपी द्वारा पीड़ित का कॉलर पकड़कर दीवार में पटक देने से उसके सिर में गंभीर चोट आई। घायल को उपचार हेतु जिला मेडिकल अस्पताल कोरबा में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान 6 अप्रैल को उसकी मृत्यु हो गई। मर्ग कायम कर जांच में लिया गया तथा चिकित्सकों की टीम द्वारा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण सिर में लगी चोट एवं पुरानी चोट से उत्पन्न जटिलताओं को बताया गया।विवेचना के दौरान साक्षी पाए जाने पर प्रकरण में धारा 105 बीएनएस जोड़ा गया। आरोपी जयवीर सिंह तंवर उर्फ राजेश, पिता श्री हीरा सिंह तंवर उम्र 31 वर्ष निवासी पटेलपारा, ग्राम बेंदरकोना को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *