Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / समाजसेवी गौरक्षक अक्षत शर्मा (कान्हा) ने दी परशुराम जयंती की शुभकामनाएं, जिले में दिखा भक्ति का माहौल

समाजसेवी गौरक्षक अक्षत शर्मा (कान्हा) ने दी परशुराम जयंती की शुभकामनाएं, जिले में दिखा भक्ति का माहौल

कोरबा। भगवान परशुराम जी के प्रकटोत्सव के पावन अवसर पर जिलेभर में श्रद्धा और आस्था का माहौल बना हुआ है।

मंदिरों में पूजा-अर्चना, हवन और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं।इस खास अवसर पर समाजसेवी एवं गौरक्षक अक्षत शर्मा (कान्हा) ने सभी जिलेवासियों को परशुराम जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि भगवान परशुराम जी का जीवन हमें धर्म, साहस और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।जिले के कई स्थानों पर भजन-कीर्तन, प्रसाद वितरण और धार्मिक आयोजनों के जरिए पर्व को उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है। चारों ओर भक्तिमय वातावरण देखने को मिल रहा है।“भगवान परशुराम जी सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाएं” — समाजसेवी गौरक्षक अक्षत शर्मा (कान्हा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *