Home / कोरबा / अपने पिता को ही मार डाला पुत्र ने पुलिस ने केस दर्ज कर की कार्यवाही

अपने पिता को ही मार डाला पुत्र ने पुलिस ने केस दर्ज कर की कार्यवाही

कोरबा 30 अप्रैल 2026 | mediasession.in  कोरबा-चाम्पा सडक़ मार्ग अंतर्गत थाना उरगा क्षेत्र में एक विधि से संघर्षरत बालक पर अपने ही पिता की हत्या कर देने का आरोप लगा हैं। बताया जा रहा हैं की घरेलू विवाद के चलते हुए इस वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। जानकारी के अनुसार, 42 वर्षीय मृतक का अपने पुत्र के साथ घरेलू बातों और पैसों को लेकर विवाद हुआ थ।

विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर अवयस्क पुत्र ने अपने पिता के सिर और चेहरे पर ईट से हमला कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद परिजनों द्वारा घायल को जिला चिकित्सालय कोरबा ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें बिलासपुर रेफर किया गया। उपचार के दौरान 7 अप्रैल 2026 को उनकी मृत्यु हो गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। जानकारी देते हुए बताया जा रहा हैं की मर्ग डायरी प्राप्त होने के बाद पुलिस ने 28 अप्रैल को थाना उरगा में अपराध क्रमांक 257/2026 दर्ज करते हुए .

बीएनएस की धारा 103 के तहत मामला पंजीबद्ध किया और विवेचना शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने विधि से संघर्षरत बालक से पूछताछ की, जिसमें उसने घटना को स्वीकार किया।पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्यवाही पूरी करते हुए कथित आरोपी अवयस्क बालक को 29 अप्रैल को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया है। मामले में आगे की वैधानिक प्रक्रिया जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *