
छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली सनसनीखेज घटना सामने आई है। अभनपुर क्षेत्र के जौंदा गांव में एक भाई ने अपनी ही बहन के घर में आग लगा दी। बताया जा रहा है कि आरोपी को अपनी बहन के चरित्र पर शक था, जिसे लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।घटना के दिन विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने गुस्से में आकर घर में आग लगा दी।

देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और घर के बाहर खड़ी बाइक समेत जरूरी दस्तावेज, घरेलू सामान और कीमती चीजें जलकर खाक हो गईं। इस घटना से पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की, वहीं पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार पारिवारिक विवाद और शक के चलते आरोपी ने यह खौफनाक कदम उठाया। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

