
कोरबा। जनपद पंचायत कटघोरा अंतर्गत ग्राम पंचायत सलोरा के आश्रित ग्राम बिसनपुर के में पेयजल की गंभीर समस्या सामने आई है। इस संबंध में वार्ड पंच एवं ग्रामीणों ने कलेक्टर को आवेदन सौंपकर बोरवेल और सिंटेक्स टंकी की व्यवस्था कराने की मांग की है।

आवेदन में बताया गया है कि वार्ड में पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से लगभग 25 परिवारों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी के मौसम में समस्या और अधिक बढ़ गई है, जिससे ग्रामीणों को दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि वार्ड में जल्द से जल्द बोरवेल खनन कराया जाए तथा सिंटेक्स टंकी लगाकर नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। आवेदन में वार्ड पंच सहित कई ग्रामीणों के हस्ताक्षर भी दर्ज हैं।ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र आवश्यक कदम उठाएगा।
