तीन दिन से लापता एसईसीएल कर्मी सडक़ किनारे बेहोश मिला

कोरबा तीन दिनों से लापता एसईसीएल कर्मी के आज सर्वमंगला चौकी क्षेत्र में सडक़ किनारे गंभीरावस्था में बेहोश मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले की जांच करने के साथ उसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत वैशाली नगर निवासी एसईसीएल कर्मी अशोक कुमार बीती तीन दिन से लापता थे, जो आज गंभीर हालत में मिले। बताया जाता है कि सडक़ से गुजर रहे लोगों ने उसे देखा और इसकी सूचना सर्वमंगला चौकी पुलिस को दी। जिस पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मौका मुआयना करने के बाद उसे राहगीरों की मदद से उपचार के लिए विकास नगर कुसमुंडा स्थित एसईसीएल के विभागीय डिस्पेंसरी भिजवाया, जहां उपस्थित डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया और उसकी स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज जारी है। एसईसीएल कर्मी अशोक कुमार बीती तीन दिनों से लापता कैसे हुए और वह इस गंभीर हालत में सडक़ किनारे कैसे पहुंचे, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आ पाई है। पुलिस इसकी तफ्तीश में जुटी हुई है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि उनके साथ कोई दुर्घटना हुई है कोई अन्य वारदात।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!