Welcome to Media session   Click to listen highlighted text! Welcome to Media session

कलेक्टर कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में जिला अर्बन पब्लिक सर्विस सोसायटी की साधारण सभा की बैठक सम्पन्न

ई-बसों के सुगम संचालन के लिए प्रस्तावित रूट, बस स्टॉप एवं अन्य व्यवस्थाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

कोरबा, 28 जुलाई 2026/कलेक्टर कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज जिला अर्बन पब्लिक सर्विस सोसायटी की साधारण सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित की जाने वाली 40 ई-बसों के सुगम एवं प्रभावी संचालन से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान नगर पालिक निगम कोरबा के निगमायुक्त श्री आशुतोष पांडेय, कार्यपालन अभियंता श्री राकेष मसीह सहित सोसायटी के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में 40 ई-बसों के संचालन के लिए गठित समिति द्वारा प्रस्तावित रूट चार्ट के अनुमोदन पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही प्रस्तावित मार्गों का भौतिक परीक्षण कर सड़क की चौड़ाई, ई-बसों के सुरक्षित आवागमन तथा बसों के टर्निंग के लिए पर्याप्त स्थान की उपलब्धता का परीक्षण कराने के संबंध में समिति गठित किए जाने पर भी चर्चा हुई।
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने समिति को निर्देश दिए कि प्रस्तावित रूटों का स्थल निरीक्षण कर प्रत्येक मार्ग का तकनीकी परीक्षण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि रूट निर्धारण के दौरान यात्रियों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए तथा जहां आवश्यकता हो वहां नए बस स्टॉप चिन्हित कर उनका प्रस्ताव भी तैयार किया जाए, ताकि नागरिकों को बेहतर एवं सुगम सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध हो सके।
बैठक में ई-बस संचालन के लिए प्राप्त निर्धारित जीसीसी दरों के अनुमोदन, चयनित निविदाकार (बोलीदाता) को लेटर ऑफ अवार्ड जारी करने तथा संबंधित नगरीय निकाय एवं प्राधिकरण द्वारा चयनित बोलीदाता के साथ रियायत अनुबंध संपादित किए जाने संबंधी विषयों पर भी चर्चा की गई। बैठक के अंत में अध्यक्ष की अनुमति से अन्य आवश्यक विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!