Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / कुसमुण्डा खदान में दर्दनाक हादसाः चालक की मौत

कुसमुण्डा खदान में दर्दनाक हादसाः चालक की मौत

 साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की की कुसमुण्डा खदान में पिछली रात्रि एक दर्दनाक सडक हादसे में वाहन चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कोरबा जिले के पाली विकासखंड निवासी के रूप में की गई है स्थानीय पुलिस ने मामले में मार्ग काम किया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार खदान क्षेत्र में कोयला लोडिंग के दौरान ट्रेलरों की आवाजाही के बीच यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने दूसरे वाहन के चालक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि चालक वाहन सहित लगभग 20 मीटर तक घसीटता चला गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।यह हादसा कुसमुण्डा खदान के 3 नंबर बैरियर के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार खदान क्षेत्र में कोयला परिवहन और लोडिंग के दौरान भारी वाहनों की अत्यधिक आवाजाही रहती है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल चालक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान नरेश केंवट के रूप में हुई है, जो पाली ब्लॉक के ग्राम सीस का निवासी था। नरेश के निधन की खबर से उसके परिवार और गांव में शोक का माहौल है। कोलफील्ड में हुए इस घटनाक्रम को लेकर एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था का मामला सामने आ गया है। ट्रेड यूनियन का कहना है कि हर बार ऐसे हादसों को लेकर डीजीएमएस की टीम जांच करती है लेकिन उसके परिणाम आखिर क्या सामने आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *