ट्रेलर की चपेट में आकर स्कूटी सवार की मौत आक्रोशित परिजनों ने किया प्रदर्शन इमलीडुग्गू में दर्दनाक हादसे के बाद भड़का आक्रोश कार्रवाई की मांग पर शव उठाने से किया इनकार

कोरबा शहर के इमलीडुग्गू क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 22 वर्षीय स्कूटी सवार अमित सागर की ट्रेलर की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। युवा की मौत से परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए परिजनों ने उचित कार्रवाई की मांग करते हुए शव उठाने से इनकार कर दिया और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

घटना के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति निर्मित हो गई। परिजन और स्थानीय लोग सड़क हादसे के लिए जिम्मेदार वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। उनका कहना था कि ऐसी घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में किसी और परिवार को इस तरह का दुख न झेलना पड़े। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित परिजनों को समझाइश दी। पुलिस ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया, जिसके बाद परिजन शांत हुए और स्थिति सामान्य हुई। 22 वर्षीय अमित की असमय मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!