Welcome to Media session   Click to listen highlighted text! Welcome to Media session

उरगा क्षेत्र में पिकनिक मनाने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, नदी किनारे मिला शव

कोरबा। जिले के उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम लबेद में पिकनिक मनाने गए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। युवक अपने साथियों के साथ नदी किनारे पिकनिक मनाने पहुंचा था, जहां से वह अचानक लापता हो गया। अगले दिन सुबह नदी किनारे उसका शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।मृतक की पहचान सालियाभांठा निवासी राकेश पटेल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राकेश अपने साथियों के साथ ग्राम लबेद में नदी किनारे पिकनिक मनाने गया था। इसी दौरान वह अचानक लापता हो गया। साथियों और आसपास के लोगों ने उसकी तलाश की, लेकिन देर तक उसका कोई पता नहीं चल सका।इसके बाद अगले दिन सुबह नदी किनारे युवक का शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही उरगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की।युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।घटना के बाद मृतक के परिवार में शोक का माहौल है। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!