Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / युवा कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी, कोरबा पासिंग वाहनों को टोल फ्री करने की मांग

युवा कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी, कोरबा पासिंग वाहनों को टोल फ्री करने की मांग

कोरबा जिले में पड़ने वाले एनएच टोल प्लाजा में सीजी -12 पासिंग घरेलू वाहनों व स्थानीय निवासियों के टोल फ़्री, एनएच पर हो रहे दुर्घटना के मामले में टोल मैनेजर के ऊपर अपराध पंजीबद्ध करने और टोल कर्मचारियों द्वारा आमजनों से किए जा रहे दुर्व्यवहार पर उचित कार्रवाई को लेकर युवा कांग्रेस ने एनएच अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। युवा कांग्रेस ज़िला महासचिव मधुसूदन दास के नेतृत्व व एनएसयूआई ज़िलाध्यक्ष मनमोहन राठौर, दीपक वर्मा की उपस्थिति में ज्ञापन सौंपा गया। साथ ही साथ अवैध रूप से ओवरलोड राखड़ गाड़ियों के परिवहन में मिलीभगत को लेकर जाँच व उचित कार्यवाही की माँग की है। मांग पूरी नहीं होने व निराकरण न होने की दशा में उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी गई। इस अवसर पर युवा कांग्रेस महासचिव मधुसूदन दास में कहा की वैसे तो कोरबा ज़िला अनेक सारे समस्याओं का सामना कर रहा है। उसमें से एक समस्या ज़बरदस्ती के लूट का है। कोरबा आदिवासी ज़िला के साथ साथ किसानों का भी ज़िला है। यहाँ किसानों को लगातार छोटे छोटे कार्यों के लिये आस पास आना जाना पड़ता है। जिसमें उन्हें अभी सबसे बड़ी तकलीफ़ उठानी पड़ रही है। टोल को लेकर दिन में 5-10 बार आना जाना है और हर बार टोल कटवाना पड़ रहा है। वर्तमान में संचालित टोल प्लाजा चोटिया, मदनपुर, बगदेवा, कोथारी है। इन सभी टोल प्लाजा में टोल कर्मचारियों द्वारा तो अभद्र व्यवहार किया जाता है। टोल के आस पास अवैध पार्किंग बनाकर वसूली का अलग खेल चलता है। अवैध रूप से गाड़ियो को इधर उधर खड़ा करवाकर दुर्घटना को आमंत्रण दिया जाता है। कुल मिलाकर टोल प्लाजा की स्थिति अत्यंत ख़राब चल रही है। इस अवसर पर एनएसयूआई ज़िलाध्यक्ष मनमोहन राठौर और दीपक वर्मा ने कहा कि टोल कर्मचारी व प्रबंधक अपने इन सभी हरकतों से बाज नहीं आता है तो हमारे द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर असंगठित कांग्रेस के ज़िलाध्यक्ष बबलू मारवा, ज़िला सचिव धनंजय राठौर, अदनान मेमन, प्रमोद काकरे, यशवर्धन, साहिल, युवा कांग्रेस सचिव कमलकिशोर चंद्रा, हिटलर, प्रभात कुमार, राम चौहान, रोहन चौहान, विमल चौहान, रुपेश चौहान, परमेश्वर कौशिक, अमन चौहान, रामकिशन पटेल, सागर चौहान, कुणाल चौहान, शिवा चौहान, गोविन्दा साव, खगेश कर्ष, दीपांसु पटेल,आयुष जैन, दीपक यादव, मनीष यादव, यश महंत, रुपेश, विनायक, अनिकेत सारथी, आयुष यादव और अनेक युवा कांग्रेसी सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *