Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / कचन्दी नाला के पास हादसा, दंपति की मौत

कचन्दी नाला के पास हादसा, दंपति की मौत

 नकटीखार के पास मंगलवार को हुए हादसे में अल्युमिनियम सिटी बालको नगर निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई। वह अपने एक परिचित के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। मृतक बहरुराम रात्रे बालकोनगर निवासी थे, जो इस दुर्घटना में हमेशा के लिए समाप्त हो गए। जानकारी मिली कि कोरबा जिले की गोढ़ी गांव में रिश्तेदारी में किसी व्यक्ति के निधन के बाद परंपरागत कार्यक्रम रखा गया था। इसी में शामिल होने के लिए बहरुराम सपत्नी निकले थे। कचन्दी नाला के पास एक भारी वाहन ने उनकी दुपहिया को ठोक दिया। जानकारी के अनुसार मौके पर ही दुपहिया चालक बहरुराम की मौत हो गई। जबकि पत्नी को गंभीर चोट आई। आसपास के लोगों ने 108 संजीवनी एंबुलेंस के बारे में जानकारी दी। एम्बुलेंस के आने से पहले ही उसने भी दम तोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *