Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / तालाब में डूबने से जुड़वा मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत

तालाब में डूबने से जुड़वा मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत

जांजगीर-चांपा। बाराद्वार थाना क्षेत्र से एक हृदय विदारक हादसा सामने आया है, जहां खेलते-खेलते तालाब में डूबने से 6 वर्षीय जुड़वा बच्चियों की मौत हो गई। घटना ग्राम लवसरा स्थित बैगिन तालाब की बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चियां घर के पास खेल रही थीं। इसी दौरान वे नहाने के लिए तालाब की ओर चली गईं। नहाते समय अचानक गहरे पानी में चली जाने से दोनों डूब गईं। आसपास मौजूद लोगों को जब इसकी जानकारी मिली तो ग्रामीणों ने तत्काल प्रयास कर दोनों बच्चियों को तालाब से बाहर निकाला।

घटना के बाद परिजन और ग्रामीण आनन-फानन में दोनों बच्चियों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सक्ती लेकर पहुंचे, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही बाराद्वार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। यह हादसा एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों में जल स्रोतों के आसपास सुरक्षा इंतजामों की कमी को उजागर करता है, जिससे मासूम बच्चों की जान जोखिम में पड़ जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *