
कोरबा। जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए एसपी सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर सजग कोरबा सतर्क कोरबा अभियान के तहत विशेष जांच अभियान चलाया गया। दर्री और कोरबा अनुभाग के औद्योगिक क्षेत्रों एनटीपीसी, कुसमुंडा, दीपका, बालको, उरगा में यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले भारी वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। पूर्व में दी गई समझाइश के बावजूद जिन भारी वाहनों में अनिवार्य रेडियम पट्टी नहीं लगाई थी, उन पर पुलिस ने शिकंजा कसा। अभियान के दौरान दर्री अनुभाग में 47 और कोरबा अनुभाग में 72, यानी कुल 119 भारी वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सख्त चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस ने ट्रांसपोर्टरों से अनिवार्य रूप से रेडियम पट्टी लगाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। साथ ही चेतावनी दी है कि लापरवाही बरतने वालों पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी
