Welcome to Media session   Click to listen highlighted text! Welcome to Media session

खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का शुभारम्भ 18 मई को, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय एवं रोटरी क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा कार्यक्रम

कोरबा। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय एवं रोटरी क्लब कोरबा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम खुशियों का पासवर्ड का शुभारम्भ 18 मई को संध्या 6 बजे को कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन, कटघोरा विधायक प्रेमचन्द पटेल एवं महापौर संजू देवी राजपूत द्वारा इंदिरा गाँधी स्टेडियम टीपी नगर परिसर स्थित राजीव गाँधी इंडोर ऑडिटोरियम में होने जा रहा है। जिसके मुख्य वक्ता मोटिवेशनल स्पीकर, कॉर्पोरेट ट्रेनर, हिप्नोथेरेपिस्ट व लाइफ कोच डॉ. सचिन परब मुंबई होंगे। त्रिदिवसीय कार्यक्रम के पूर्व उपरोक्त स्थान व समय पर ही कॉर्पोरेट जगत, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, आई.डी.ए एसोसिएशन, मीडिया प्रभाग व अन्य गणमान्य लोगों के लिए हील योर माइंड हील योर लाइफ का कार्यक्रम 17 मई को एसईसीएल बिलासपुर व डब्लूसीएल नागपुर के सीएमडी हरीश दुहन के मुख्य आतिथ्य में सम्पादित होगा। 19 मई के कार्यक्रम के लिए मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद होंगे। 20 मई के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर कुणाल दुदावत से भी निवेदन किया गया है। विशिष्ट अतिथि निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय एवं डीएफओ कोरबा प्रेमलता यादव रहेंगे। उक्त जानकारी प्रेस क्लब तिलक भवन में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान प्रेस वार्ता ब्रम्हा कुमारी रुकमणी दीदी संचालिका कोरबा सेंटर, ब्रम्हा कुमारी स्मृति बुधिया, रोटेरियन नितिन चतुर्वेदी अध्यक्ष रोटरी क्लब कोरबा ने दी।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के अलावा मुख्य आकर्षण के रूप में सम्पूर्ण भारत को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लेते हुए गृह मंत्रालय भारत सरकार के नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो नई दिल्ली एवं प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के मुख्यालय आबू राज के मध्य नई दिल्ली में 2 दिसम्बर 2024 को एम ओ यू के संयुक्त तत्वावधान में मिशन स्पंदन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए कई राज्यों को लाभान्वित करते हुए कोरबा में अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय आबू पर्वत राजस्थान से ‘नशा मुक्त भारत अभियान रथ’ का शुभागमन होने जा रहा है। जिसका विधिवत उद्घाटन 18 में को सम्पन्न होगा | रथ का मुख्य आकर्षण ऑडियो विडियो एवं चित्र प्रदर्शनी के साथ साथ कुंभकर्ण के मॉडल द्वारा अज्ञानता की निद्रा में सुषुप्त जनमानस को इस ईश्वरीय सन्देश के द्वारा जागरुक करना है। इसके साथ ही इस अभियान के प्रमुख उद्देश्यों में शिक्षा जागरूकता और आध्यात्मिक सशक्तिकरण के माध्यम से नशे के दुरुपयोग को रोकना, जमीनी स्तर पर गतिविधियों और सोशल मीडिया के माध्यम से नशे के दुष्प्रभाव के बारे में जागरूकता बढ़ाना, युवा सशक्तिकरण, विद्यालयों एवं विश्व विद्यालयों में नशा मुक्त परिसर बनाना, नशा मुक्त समाज के लिए सहयोग, आध्यत्मिक मार्गदर्शन और सामाजिक सहभागिता के माध्यम से स्वस्थ जीवन को बढावा देना, रैली, सेमिनार और कार्यशालाओं का आयोजन तथा योग और ध्यान के माध्यम से स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ाना आदि है। उक्त रथ कोरबा के शहरी और ग्रामीण अंचल के प्रमुख स्थानों पर जा कर कार्यक्रम आयोजित करने हेतु प्रस्तावित है। इसके अतिरिक्त डॉ. सचिन परब द्वारा एन.टी.पी.सी टाउनशिप स्थित अम्बेडकर ऑडिटोरियम में त्रिदिवसीय शिविर खुशियों का पासवर्ड 18 मई से 20 मई तक प्रातः 9 बजे से 10:30 बजे तक आयोजित है। तथा अन्य कार्यक्रमों में जिला जेल कोरबा के बंदियों के लिए 18 मई को दोपहर 12 से 1 बजे, गेवरा के सी.आई.एस.ऍफ़. केंद्र में सायं 4 से 5 बजे, 19 मई को कोरबा ब्रांच ऑफ़ सी आई आर सी ऑफ़ आई सी ए आई के लिए टी.पी. नगर स्थित होटल गणेश इन् में दोपहर 12 से 1 बजे तथा सायं को एस.ई.सी.एल. क्लब कोरबा में समय सायं 4 से 5 बजे तक कार्यक्रम देंगे इस अवसर पर संस्था की मुख्य संचालिका ब्रह्माकुमारी रुक्मणी दीदी के द्वारा कार्यक्रम का लाभ लेने के लिए आह्वान किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!