Welcome to Media session   Click to listen highlighted text! Welcome to Media session

कोरबा: जमीन बंटवारे के विवाद में खूनी संघर्ष, भतीजे ने 85 वर्षीय चाचा की टांगिया से वार कर की हत्या

कोरबाजिले से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आय है। जमीन बंटवारे के विवाद को लेकर भतीजे ने अपने बुजुर्ग चाचा पर टांगिया से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे चाचा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। यह मामला पसान थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, पसान थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरिया (सीपतपारा) निवासी बबन राम यादव (85 वर्ष) सुबह करीब 5:30 बजे मवेशियों को चारा देने के लिए गया था। इसी दौरान उसके भतीजे सोनू उर्फ अशोक यादव ने उस पर टांगिया से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल बबन यादव की मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

जमीन बंटवारे को लेकर चल रहा था विवाद

कटघोरा एसडीओपी विजय राजपूत ने बताया कि 85 वर्षीय बबन राम यादव की हत्या टांगिया से वार कर उसके भतीजे अशोक यादव उर्फ सोनू ने की है। उन्होंने बताया कि जमीन के बंटवारे को लेकर चाचा और भतीजे के बीच पिछले करीब एक वर्ष से मनमुटाव चल रहा था। इसी विवाद के बीच मंगलवार सुबह जब बबन राम मवेशियों को चारा देने के लिए गया हुआ था, तभी आरोपी ने अपने चाचा पर हमला कर दिया।

मामले में पुलिस ने धारा 103(1) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। वहीं फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!