Home / बिलासपुर / रेलवे मान्यता प्राप्त यूनियन मजदूर कांग्रेस रेल कर्मचारी की समस्या जानने कोरबा का किया दौरा

रेलवे मान्यता प्राप्त यूनियन मजदूर कांग्रेस रेल कर्मचारी की समस्या जानने कोरबा का किया दौरा

बिलासपुर/यु मुरली राव – साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर कांग्रेस, बिलासपुर मंडल समन्वय विजय अग्निहोत्री जी के नेतृत्व में यूनियन कर्मचारियों की समस्या जानने व सुनने अपने केंद्रीय पदाधिकारी व ब्रांच सेक्रेटरी के साथ कोरबा रेलवे क्षेत्र का दौरा किया गया, जिसमें सभी विभागों के कर्मचारियों की समस्या जानने स्वयं रनिंग लॉबी, इंजीनियरिंग स्टोर, कैरिज एंड वैगन कार्यालय, वाणिज्य कार्यालय आदि में पहुंचे, जहां कर्मचारियों ने अपने विभिन्न समस्याओं से यूनियन को अवगत कराया, कर्मचारियों के विभिन्न समस्याओं को नोट कर, जल्द ही निराकरण यूनियन के माध्यम से किया जाएगा, कर्मचारियों से साक्षात्कार के पश्चात रेलवे कॉलोनी का भ्रमण किया गया तथा कॉलोनी से संबंधित समस्याओं को संज्ञान में लिया गया तथा जल्द ही संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकरग समस्या का निराकरण करने का कार्य यूनियन के द्वारा किया जाएगा। समस्त रेलवे कॉलोनी का निरीक्षण दौरा करने के पश्चात, नव निर्मित रेलवे कम्युनिटी हॉल में, कर्मचारियों की सभा को संबोधित किया।

कर्मचारी हित में यूनियन द्वारा किए जा रहे कार्य व प्रयास को सभा में साझा किया गया, जिसमें ड्राइवर प्रमोशन, रनिंग स्टाफ साइडिंग माइलेज,12 किलोमीटर पेट्रोलिंग, साइकिल अलाउंस, एरियर, ट्राइबल भत्ता, जीडीसीई परीक्षा 2023, स्पाउस ग्राउंड ट्रांसफर आदि अन्य कर्मचारी हित में किए गए कार्य को सभा के समक्ष रखा गया।कोरबा क्षेत्र के दौरे में केंद्रीय पदाधिकारी डीडी महेश, शुभम उपाध्याय, साईं किरण, ब्रांच सेक्रेटरी राणा नंदी, लोकनाथ पटेल, कार्यकारिणी सदस्य गोपी राव, डिविजनल रनिंग पदाधिकारी उपाध्यक्ष निमेष कौशिक, बृजेश कश्यप, पी मूर्ति, अनिल सिंह आदि अन्य उपस्थित रहे तथा बिलासपुर से आए सभी पदाधिकारी ने कोरबा यूनियन के पदाधिकारीयो को धन्यवाद प्रेषित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *