Welcome to Media session   Click to listen highlighted text! Welcome to Media session

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम और बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, जयसिंह अग्रवाल ने केंद्र सरकार को घेरा

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम और बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, जयसिंह अग्रवाल ने केंद्र सरकार को घेरा

। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा (शहर एवं ग्रामीण) के संयुक्त तत्वावधान में  पावर हाउस रोड स्थित पद्मिनी ज्वेलर्स के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल सहित शहर और ग्रामीण कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा “सोना नहीं खरीदने” की अपील का विरोध करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस अवसर पर वक्ताओं ने केंद्र की नीतियों को आम जनता के हितों के खिलाफ बताते हुए जमकर निशाना साधा।

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि भारतीय परंपरा में सोना महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और आत्मविश्वास का प्रतीक रहा है। ऐसे में “सोना नहीं खरीदने” की अपील महिलाओं की भावनाओं, पारिवारिक परंपराओं और मध्यमवर्गीय परिवारों की आस्था के विपरीत है।

उन्होंने केंद्र सरकार पर महंगाई को लेकर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पिछले दो महीनों से रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। आरोप लगाया कि चुनावी समय में जनता को राहत का आभास कराया गया, लेकिन जैसे ही पांच राज्यों के चुनाव संपन्न हुए, महंगाई फिर बढ़ गई और लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया। कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध जताया और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!