Welcome to Media session   Click to listen highlighted text! Welcome to Media session

अनाथ आश्रम की लड़कियों से शादी का दिया झांसा, फिर पैसे लेकर 50 दूल्हों के साथ कर दिया ऐसा कांड कि मंडप में उड़ गए सबके होश

देवास : मध्य प्रदेश के देवास से सामूहिक ठगी का बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक साथ 50 से ज्यादा दूल्हों के साथ शादी के नाम पर बड़ी धोखाधड़ी की गई है। शहर के क्लब ग्राउंड में शादियों के लिए बारातें सजकर तैयार खड़ी रहीं, लेकिन विवाह स्थल पर एक भी दुल्हन नहीं पहुंची। इस फर्जीवाड़े के बाद मौके पर जमकर हंगामा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला दर्ज करते हुए आगे की जाँच शुरू कर दी है।

अनाथ आश्रम की लड़कियों से शादी करने का वादा

मिली जानकारी के अनुसार, इस पूरी ठगी का आरोप विदिशा के एक शख्स पर लगा है। आरोपी ने बारात लेकर पहुंचे इन सभी दूल्हों को झांसा दिया था कि वह अनाथ आश्रम की लड़कियों से उनकी शादी करवाएगा। इतना ही नहीं, शादी कराने के नाम पर इस ठग ने सभी दूल्हों से पैसे भी लिए थे।

मौके पर नहीं पहुंची दुल्हन

तय कार्यक्रम के अनुसार 50 से ज्यादा दूल्हे क्लब ग्राउंड में बारात लेकर सज-धजकर पहुंच गए थे, लेकिन घंटों इंतजार करने के बाद भी जब कोई भी दुल्हन मौके पर नहीं पहुंची, तो दूल्हों और उनके परिजनों के होश उड़ गए।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

विवाह स्थल पर दुल्हनें नहीं पहुंचने पर पीड़ितों और उनके परिवार वालों ने मौके पर जमकर हंगामा किया। इसके बाद यह मामला सीधे थाने पहुंचा, जहां पीड़ितों ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!